Skip to main content

महिलाओं के लिए बहुत जरुरी हैं ये विटामिंस

Profile picture for user toshi
Submitted by Toshiba Anand on Fri, 09/14/2018

महिलाओं को सुबह से लेकर शाम तक काम करना पड़ता है | दिन भर काम में बिजी रहने के कारण कुछ महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती  हैं | कुछ महिलएं अपने खानपान का भी ध्यान नहीं रखती हैं जिसके कारण उनके शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं शरीर में विटामिन की कमी होने पर कमजोरी आती है और दूसरी बिमारियों के होने पर कमजोरी आती है और दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता हैं | आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए बहुत जरुरी हैं। ...............

महिलाओं के लिए विटामिन सी बहुत जरुरी होता हैं | यह दिल से जुडी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है | विटामिन से की कमी को पूरा करने के लिए अपने खाने में संतरा, नीम्बू, हरी मिर्च, कीवी, अंगूर , तरबूज, स्टॉबेरी , पपीता, आलू और टमाटर को शामिल करें | 

हडियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती हैं | इसके अलावा विटामिन डी वजन को कंट्रोल में रखने का काम भी करता हैं | विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से सुबह 15 मिनट धुप में बैठें | इसके अलावा सालमन मछली, अंडा,दूध , मशरूम और दहीं का सेवन करने से भी विटामिन दी की कमी पूरी हो जाती है | 

महिलाओं के शरीर के लिए विटामिन बी सिक्स भी बहुत जरुरी होता है | यह नींद और भूख को कंट्रोल करने में सहायक होता है | विटामिन बी सिक्स नर्वस सिस्टम को सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है | विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए शकरकंद और केले का सेवन करें | 

Back to top